पेशरार में संतुलित उर्वरक उपयोग पर कृषक गोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन

पेशरार में संतुलित उर्वरक उपयोग पर कृषक गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

किस्को लोहरदगा. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) लोहरदगा द्वारा लगातार दूसरे दिन पेशरार प्रखंड के हेसाग पंचायत के नीचे तुरिया डीह में संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता अभियान सह कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एलिजा बेथ तिर्की ने किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया. मौके पर बताया गया कि जरूरत से ज्यादा यूरिया या अन्य रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है और लागत भी बढ़ती है. एलिजाबेथ तिर्की ने कहा कि इस तरह के अभियान से फसल उत्पादन बढ़ेगा और खेती की लागत घटेगी, जिससे किसानों की आय में सुधार होगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola