सत्याग्रह आंदोलन में पहुंचे सांसद सुखदेव भगत

Updated:
विज्ञापन

सत्याग्रह आंदोलन में पहुंचे सांसद सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा. युवा कांग्रेस का सत्याग्रह अपने 10वें दिन नये जोश और ऊर्जा के साथ जारी रहा. लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत की उपस्थिति ने आंदोलन को नई दिशा और मजबूती दी. उन्होंने कहा कि यह जनता की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भगत ने स्पष्ट किया कि वे लोहरदगा की जनता के हक और अधिकार के लिए संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाते रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश अली ने की. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रभारी शिल्पी कुमारी वर्मा, जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता सहित जिला कमिटी के पदाधिकारी और सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola