ग्रामीणों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन

Published at :29 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन

किस्को/लोहरदगा. किस्को थाना क्षेत्र के होन्दगा के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आंगनबाड़ी सेविका हसिदा खातून पर मनमानी तरीके से आंगनबाड़ी केंद्र चलाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि सेविका पहले सरकारी राशि के गबन के आरोप में दोषी पायी गयी थी. उसे सेविका पद से हटा भी दिया गया था, […]

विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा. किस्को थाना क्षेत्र के होन्दगा के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आंगनबाड़ी सेविका हसिदा खातून पर मनमानी तरीके से आंगनबाड़ी केंद्र चलाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि सेविका पहले सरकारी राशि के गबन के आरोप में दोषी पायी गयी थी. उसे सेविका पद से हटा भी दिया गया था, लेकिन बाद में उसे पुन: बहाल कर दिया गया. बहाली के बाद समय से केंद्र नहीं खोलना, बच्चों को पोषाहार नहीं देना सेविका की आदत सी बन गयी है. ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव अरुण कुमार सिंह को भी जिला भ्रमण के क्रम में आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में उपायुक्त को समुचित कार्रवाई के लिए कार्यालय से पत्र भी निर्गत किया गया था, किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. ग्रामीणों ने उपायुक्त से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. सौंपे ज्ञापन में मो फैजुल रशीद, मो एकराम, सबनम खातुन, अफसरी खातून, अंजुम खातून सहित पांच दर्जन से अधिक ग्रामीणों का हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola