पीएनबी ने कार्यशाला का आयोजन

Published at :23 Dec 2014 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी ने कार्यशाला का आयोजन

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत अंतर्गत बेदाल गांव मंे पंजाब नेशनल बैंक के सीसी सेंटर में ग्राहकों से विचारों का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के झारखंड हेड पीके प्रधान ने किया. पीके प्रधान ने कहा कि पंजाब नेश्नल बैंक गांव में शाखा खोल कर प्रत्येक परिवार को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ना चाहती है. […]

विज्ञापन

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के मसमानो पंचायत अंतर्गत बेदाल गांव मंे पंजाब नेशनल बैंक के सीसी सेंटर में ग्राहकों से विचारों का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के झारखंड हेड पीके प्रधान ने किया. पीके प्रधान ने कहा कि पंजाब नेश्नल बैंक गांव में शाखा खोल कर प्रत्येक परिवार को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ना चाहती है. प्रधानमंत्री जन धन योजना, बचत खाता खोलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. प्रत्येक परिवार क ी महिलाओं का भी बैंक में खाता अवश्य रुप से खोल कर बचत की आदत डालने के लिए प्रेरित किया. ग्रामीणों ने बताया कि सरकार डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक परिवार को महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ देना चाहती है. जन धन खाता से बीमा लाभ, पांच हजार तक का ओवर ड्राफ्ट एवं अन्य लाभ के बारे में भी बताया गया. पीएनबी लोहरदगा शाखा प्रबंधक बीसी खलखो ने बैंक से लोगों को दी जानेवाली सुविधा के बारे में बताया. मौके पर निरंजन एक्का, भुनेश्वर महतो, राजेश मिश्रा, गौरव डे, निर्भय कुमार, राजू साहू, विनोद साहू, रामचंद्र गोप, नंदकिशोर चौधरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola