लीड के साथ :::::: ये मेरी नहीं, जनता की जीत है : कमल किशोर भगत

Published at :23 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
लीड के साथ ::::::  ये मेरी नहीं, जनता की जीत है : कमल किशोर भगत

फोटो- एलडीजीए- 36 जीत का प्रमाण पत्र लेते कमल किशोर भगत.लोहरदगा. जनता ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना, ये मेरे लिये गर्व की बात है. उक्त बातें विधायक कमल किशोर भगत ने चुनाव जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर वर्ग, […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 36 जीत का प्रमाण पत्र लेते कमल किशोर भगत.लोहरदगा. जनता ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना, ये मेरे लिये गर्व की बात है. उक्त बातें विधायक कमल किशोर भगत ने चुनाव जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर वर्ग, हर तबके के लोगों का समर्थन मुझे मिला. बड़े बुजुगार्े का आशीर्वाद मुझे मिला और मैं दोबारा लोहरदगा का विधायक बना. मेरी जिम्मेवारी अब और भी ज्यादा बढ़ गयी है. क्षेत्र में अधूरे पड़े कामों को मैं पूरा करूंगा. यहां मेडिकल, इंजीनियरींग कॉलेज, बॉक्साइट फैक्टरी की स्थापना के अलावे अन्य कई काम करने हैं. लोहरदगा को विकास के पथ पर ले जाऊंगा और इसमें सबों का सहयोग मुझे चाहिए. यहां के युवाओं को रोजगार मिले. इसके लिए मैं प्रयास करूंगा. सभी तरह की समस्याओं का निदान होगा. जनता की समस्याएं दूर होगी. क्षेत्र में खुशहाली आयेगी. श्री भगत ने कहा कि ये मेरी जीत नहीं बल्कि इस क्षेत्र की जनता की जीत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola