मासिक लोक अदालत में चार हजार रुपये की वसूली

Published at :20 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
मासिक लोक अदालत में चार हजार रुपये की वसूली

लोहरदगा. व्यवहार न्यायालय लोहरदगा में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया. जिसमें बेंच नंबर एक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजित कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शंकर कुमार महाराज, युगल किशोर प्रसाद, बेंच नंबर दो में विधिक सेवा प्राधिकार सचिव गुलाम […]

विज्ञापन

लोहरदगा. व्यवहार न्यायालय लोहरदगा में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया. जिसमें बेंच नंबर एक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजित कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शंकर कुमार महाराज, युगल किशोर प्रसाद, बेंच नंबर दो में विधिक सेवा प्राधिकार सचिव गुलाम हैदर, न्यायिक दंडाधिकारी शेखर कुमार, सुरेश चंद्र मिश्रा, बेंच नंबर तीन में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा, अधिवक्ता नसीम अंसारी शामिल थे. मासिक लोक अदालत में मुआवजा से संबंधित 50 हजार रुपये का चेक प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश विष्णु कांत सहाय द्वारा पीडि़त पक्षकार लक्ष्मण उरांव को प्रदान किया गया. शिविर में बिजली से संबंधित मामलों का निष्पादन करते हुए चार हजार रुपये की वसूली की गयी. साथ अन्य आठ मुकाबलों का निष्पादन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola