:3::::: मतदान केंद्र के बाहर था मेला सा माहौल

Published at :25 Nov 2014 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
:3:::::   मतदान केंद्र के बाहर था मेला सा माहौल

फोटो- एलडीजीए-3 लूथरन बूथ में कतारबद्ध महिलाएं.लोहरदगा. मतदान केंद्र संख्या 242 एवं 243 लूथरन स्कूल मेें स्थित है. यहां मतदान की प्रक्रिया चल रही है. सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी के साथ-साथ पुरुष सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं. बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर श्री एक्का एवं दारोगा किशोर तामसोय माइक्रोआब्जर्वर की ड्यूटी में हैं. 242 मतदान कंेद्र […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-3 लूथरन बूथ में कतारबद्ध महिलाएं.लोहरदगा. मतदान केंद्र संख्या 242 एवं 243 लूथरन स्कूल मेें स्थित है. यहां मतदान की प्रक्रिया चल रही है. सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मी के साथ-साथ पुरुष सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं. बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर श्री एक्का एवं दारोगा किशोर तामसोय माइक्रोआब्जर्वर की ड्यूटी में हैं. 242 मतदान कंेद्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1382 है. जिसमें दस बजे तक 364 मतदाता वोट डाल चुके थे और बड़ी संख्या मे मतदाता कतार मे लगे थे. वहीं 243 मतदान केंद्र उत्तर में 772 मतदाता थे, जिसमें दसे बजे तक 222 वोट पड़े थे. इसी मतदान केंद्र के दक्षिणी भाग में 804 मतदाता हैं, जिनमें 10.15 बजे तक 234 लोगों ने वोट डाला था. काफी लोग कतार में लगे थे. यहां मिशन, महावीर चौक, बरवाटोली इलाके के मतदाता थे. मतदाताओं में काफी उत्साह था. महिलाएं तैयार होकर वोट डालने आयी थी. मतदान केंद्र के बाहर मेला का सा दृश्य था. महिलाओं के साथ साथ आये बच्चे आइसक्रीम की भी जिद कर रहे थे. यह आदर्श बूथ है और बूथ के बाहर सजावट की गयी थी. बूथ के बाहर हेल्प डेस्क की व्यवस्था थी जहां नगर पर्षद कर्मी संजय प्रसाद लोगों का सहयोग कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola