प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन

लोहरदगा. बिड़ला औद्योगिक तथा प्रौद्योगिकी संग्रहालय के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया. विज्ञान मेला के संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि इस तरह के विज्ञान परक मॉडल के निर्माण से बच्चों में शैक्षिक विकास, कार्यक्षमता का निर्माण […]
लोहरदगा. बिड़ला औद्योगिक तथा प्रौद्योगिकी संग्रहालय के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया. विज्ञान मेला के संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि इस तरह के विज्ञान परक मॉडल के निर्माण से बच्चों में शैक्षिक विकास, कार्यक्षमता का निर्माण तथा उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित होता है. बच्चे विज्ञान गणित का महत्व समझते हैं. बीइइओ कामेश्वर सिंह ने बताया कि अपने दैनिक जीवन में भी विज्ञान का महत्व है. निर्णायक मंडल में प्रो स्नेह कुमार, संजय कुमार पांडेय एवं अरुण राम सम्मिलित थे. निर्णायक मंडल के द्वारा उत्कृष्ट मॉडलों का चयन किया गया जो जिला स्तरीय विज्ञान मेला में भाग लेंगे. चयनित मॉडलों में रंथी कुमारी एवं सुषमा कुमारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय इरगांव, मो सादिक एवं मो तौफिक प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय, अनिमेश कुमार एवं नुझत परवीन प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय, साजित अंसारी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय कुजी, गुडडू साहू राजकीय चुन्नीलाल उच्च विद्यालय लोहरदगा क ा चयन किया गया. मौके पर आलोक कुमार, अनिल कुमार, मिनाक्षी खलखो, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, तारामनी बेक, बिंदी ब्रजबाला सांगा, रेखा सोनी, विजय लक्ष्मी, देवंेद्र मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




