स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन तैयार: एसडीओ

Published at :26 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन तैयार: एसडीओ

एलडीजीए- 1 कार्यो का निष्पादन करते अनुमंडल पदाधिकारी.लोहरदगा. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज कर दी गयी है. रविवार होने के बावजूद चुनाव कार्य को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा अनुमंडल कार्यालय में सुबह ही पहुंच कर निर्वाचन संबंधी कायोंर् का निष्पादन किया. […]

विज्ञापन

एलडीजीए- 1 कार्यो का निष्पादन करते अनुमंडल पदाधिकारी.लोहरदगा. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज कर दी गयी है. रविवार होने के बावजूद चुनाव कार्य को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा अनुमंडल कार्यालय में सुबह ही पहुंच कर निर्वाचन संबंधी कायोंर् का निष्पादन किया. एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है. जिले में चारों प्रवेश स्थलों पर चेक पोस्ट तैयार हो चुका है. रांची लोहरदगा, गुमला लोहरदगा, लोहरदगा डाल्टेनगंज, लोहरदगा रांची भाया बेड़ो पथ में चेक पोस्ट लगाया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है और इस निमित्त तमाम तैयारियां की जा रही है. जिले में पदस्थापित तमाम पदाधिकारियों की छुट्टी रद कर दी गयी है. सभी लोग निर्वाचन की घोषणा होने के बाद जिला मुख्यालय में पहुंचने लगे हैं. लोहरदगा जिला में 271 बूथ हैं. यहां कुल मतदाताओ की संख्या 2,15,684 है, जिसमें पुरुष 1,11,553 व महिला 1,04,131 हैं. लोहरदगा जिला में प्रथम चरण में ही वोट डाले जायेंगे. यहां पर 25 नवंबर मंगलवार को मतदान होगा. चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. अब चुनाव से संबंधित कार्य के लिए कोषांगों का गठन भी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola