ट्रक भाड़े में बढ़ोतरी शीघ्र

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक भाड़े में बढ़ोतरी शीघ्र

लोहरदगा : बॉक्साइट ट्रक ऑनरों की हड़ताल बुधवार को ट्रक ऑनर एसोसिएशन व हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. निर्णय लिया गया कि 15 मई तक ट्रकों के भाड़े में बढ़ोतरी की जायेगी. इससे पहले ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक पटेल भवन में हुई, जहां निर्णय लिया गया कि […]

विज्ञापन

लोहरदगा : बॉक्साइट ट्रक ऑनरों की हड़ताल बुधवार को ट्रक ऑनर एसोसिएशन व हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. निर्णय लिया गया कि 15 मई तक ट्रकों के भाड़े में बढ़ोतरी की जायेगी.

इससे पहले ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक पटेल भवन में हुई, जहां निर्णय लिया गया कि यदि कंपनी भाड़े में बढ़ोतरी करती है तो ही ट्रकों का परिचालन शुरू किया जायेगा. इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने हिंडालको कंपनी जाकर वहां अधिकारियों से वार्ता की. फिर दोनों पक्षों के बीच ट्रक परिचालन शुरू करने को लेकर सहमति बनी और लिखित रूप से समझौता किया गया.

समझौते के अनुसार 20 मई 2013 तक दोनों पक्ष आपस में वार्ता कर भाड़ा बढ़ोतरी के निर्णायक बिंदु पर पहुंचेंगे और दोनों पक्ष 15 मई तक अपनी स्थिति से एसोसिएशन के संरक्षक सह राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को अवगत करायेंगे. समझौते में कहा गया कि कुजाम, अमतिपानी एवं भैंसबथान का चालान हिंडालको कैंपस में ही लिया जायेगा. ये शर्तें तभी मान्य होगी जब ट्रकों का परिचालन 24 अप्रैल से शुरू हो जायेगा. भाड़ा बढ़ोतरी एक अप्रैल 2013 से ही लागू होगी.

समझौता में हिंडालको कंपनी की ओर से बीके झा, गोपू, ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से साबीर खान, कंवलजीत सिंह, धर्मेद्र कुमार, विजय जायसवाल, किशोर जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, संतोष साहू मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola