अरेया में लगी आग, हुआ नुकसान

Published at :24 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
अरेया में लगी आग, हुआ नुकसान

लोहरदगा. अरेया टंगरा टोली में दीपावली की रात बिहारी उरांव के घर में आग लग गयी. आग लगने से घर में रखा सामान जल कर राख हो गया. गृहस्वामी ने बताया कि इस घटना में उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव रात में ही अरेया […]

विज्ञापन

लोहरदगा. अरेया टंगरा टोली में दीपावली की रात बिहारी उरांव के घर में आग लग गयी. आग लगने से घर में रखा सामान जल कर राख हो गया. गृहस्वामी ने बताया कि इस घटना में उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव रात में ही अरेया गांव पहुंचे. वहां पहुंच कर उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन उनका लैंड लाइन फोन खराब था. जिप उपाध्यक्ष ने पुलिस कंट्रेाल रूम को इस घटना की सूचना देकर तत्काल फायरब्रिगेड की गाड़ी को भेजने का अनुरोध किया, लेकिन गाड़ी नहीं आयी. ग्रामीणों ने किसी तरह आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया. इस घटना के ग्रामीणों का कहना था कि आखिर फायर ब्रिगेड की गाड़ी रखने का क्या लाभ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola