लीड ::6:::: 55 हजार से ज्यादा केसीसी का वितरण

Published at :22 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ::6::::  55 हजार से ज्यादा केसीसी का वितरण

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठकडीबीटी व आधार कार्ड की सीडींग पर चर्चाफोटो-एलडीजीए-2 बैठक करते डीसी एवं अन्य.लोहरदगा. उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई. डीसी विनोद शंकर सिंह ने बैंकोंे के कार्यकलाप की समीक्षा की. बैठक मंे अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सहगल ने जिले में बैंकिंग सुविधाएं एवं उनके […]

विज्ञापन

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठकडीबीटी व आधार कार्ड की सीडींग पर चर्चाफोटो-एलडीजीए-2 बैठक करते डीसी एवं अन्य.लोहरदगा. उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई. डीसी विनोद शंकर सिंह ने बैंकोंे के कार्यकलाप की समीक्षा की. बैठक मंे अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सहगल ने जिले में बैंकिंग सुविधाएं एवं उनके द्वारा प्रदत्त की जा रही सेवाआंे एवं शाखाओं के विस्तार व संख्या के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना में लोहरदगा जिला का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है. इस प्रदर्शन को बरकरार रखा जायेगा. उन्होंने अभी तक 53 हजार से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड खोल चुके हैं एवं सर्वे कार्य भी अंतिम चरण पर है. जिससे यह ज्ञात होता है कि जिले की मात्र 30 प्रतिशत आबादी ही अभी तक बैंक से नहीं जुड़ी है. अपना विवरण प्रस्तुत किया एवं उपलब्धि के बारे में बताया कि 57 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 40.51 करोड़ रुपये का वित्त पोषण हो चुका है. डीडीसी छवि रंजन ने भी इसमें उत्तम सुझाव दिये. कतिपय बैंकों के कम प्रदर्शन पर चिंता भी जाहिर की. अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के कार्यान्वयन पर बैंकिंंग करेस्पोंडेंट की भूमिका पर विचार-विमर्श किया एवं बैंकवार विवरण प्र्रस्तुत किया. यूटीएल के उपस्थित प्रतिनिधि ने भी इसके बारे में विवरण प्रस्तुत किया. डीडीसी ने इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में अन्य बातों के अलावा डीबीटी, आधार कार्ड की सीडींग पर भी चर्चा हुई. मौके पर उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए ने भी अपने विचार व्यक्त किये. जिला शाख योजना, सीडी रेशियो पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिला शाख योजना में जिले का प्रदर्शन अच्छा रहा एवं सीडी रेसियो भी 51 प्रतिशत है जो काफी उत्साहप्रद है. कृषि वित्त में अधिक जोर देने की आवश्यकता पर बल दिया गया. एलडब्ल्यू योजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई एवं अधिकाधिक महिला समूहों को बैंक लिंकेज के लिए कहा गया. महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने पर बल दिया गया. एनआरएल पर विस्तृत चर्चा हुई. एवं 27 अक्तूबर को आहूत बैठक में इसमें होनेवाली कठिनाइयों एवं इसके उचित अनुपालन पर चर्चा की जायेगी. उन्होंने अगली बैठक में सभी बैंक शाखाओं द्वारा बड़े चुककर्ताओं के नाम एवं राशि का विवरण देने को कहा. साथ ही सभी अंचल पदाधिकारियों से समन्वय, बैठक कर वसूली में गंभीरता से काम किया जायेगा. बैठक का समापन बीआइओ के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एंथोनी एक्का के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ. बैठक में रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, सभी विभागांे के अधिकारी, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वर्मा सहित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola