:::: सम्मेलन के लिए प्रभारियों का मनोनयन

Published at :19 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
::::  सम्मेलन के लिए प्रभारियों का मनोनयन

लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा के अंतर्गत सभी प्रख्ंाड, नगर एवं महिलाओं का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया. जिसके लिए तिथिवार सभी प्रखंड, नगर महिला सम्मेलन की घोषणा कर दी गयी. सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रभारी की नियुक्ति कर ली गयी है. महिला सम्मेलन के लिए सुखी उरांव को […]

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा के अंतर्गत सभी प्रख्ंाड, नगर एवं महिलाओं का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया. जिसके लिए तिथिवार सभी प्रखंड, नगर महिला सम्मेलन की घोषणा कर दी गयी. सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रभारी की नियुक्ति कर ली गयी है. महिला सम्मेलन के लिए सुखी उरांव को संयोजक नियुक्त किया गया है. कैरो प्रख्ंाड में एक नवंबर को सम्मेलन होगा, जिसके प्रभारी मोहन दूबे एवं जफर खान हैं. भंडरा प्रखंड में दो नवंबर को सम्मेलन होगा, जिसके प्रभारी आलोक साहू, कमल केशरी एवं मनोज तिर्की को बनाया गया है. महिला सम्मेलन छह नवंबर को होगा, जिसके प्रभारी अमृता उरांव एवं सीमा भगत को बनाया गया है. लोहरदगा प्रख्ंाड में आठ नवंबर को सम्मेलन होगा, जिसके प्रभारी नेसार आलम, हाजी सिकंदर अंसारी, प्रभात भगत, वारिस कुरैशी, कुणाल अभिषेक को बनाया गया है. नगर क्षेत्र में सम्मेलन नौ नवंबर को होगा, जिसके प्रभारी रितेश सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, मोहन दूबे, नेसार अहमद, परवेज सिद्दकी को बनाया गया है. कुडू प्रख्ंाड में 11 नवंबर को सम्मेलन होगा, जिसके प्रभारी हारुण रशिद नइम जकरिया, फुलदेव उरांव, कुणाल अभिषेक हैं. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साबीर खान ने प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में सम्मेलन को सफल बनायें. यह जानकारी मीडिया प्रभारी साजिद अहमद चंगू ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola