:::::::: कचरा प्रबंधन के लिए 45.5 लाख रुपये स्वीकृत

Published at :19 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
::::::::  कचरा प्रबंधन के लिए 45.5 लाख रुपये स्वीकृत

फोटो-एलडीजीए-6 मुखिया सुनील महली.लोहरदगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, निर्मल भारत के तहत लोहरदगा प्रखंड के हरमू पंचायत के लिए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए 45 लाख 56 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान किया है. मुखिया सुनिल महली ने बताया कि पूरे जिले में यह पहला पंचायत है, जहां योजना स्वीकृत हुई है. इस […]

विज्ञापन

फोटो-एलडीजीए-6 मुखिया सुनील महली.लोहरदगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, निर्मल भारत के तहत लोहरदगा प्रखंड के हरमू पंचायत के लिए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए 45 लाख 56 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान किया है. मुखिया सुनिल महली ने बताया कि पूरे जिले में यह पहला पंचायत है, जहां योजना स्वीकृत हुई है. इस योजना के लागू होने से गांव से ठोस एवं तरल कचरे को दूर किया जा सकेगा. मच्छर उत्पन्न नहीं हो सकेंगे, बीमारियों में भी कमी होगी. विद्यालयों मंे उपस्थिति बढ़ेगी और गांवों में ही जैविक खाद मिलेगा. साथ ही गांव के कुछ लोगों क ो रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. इस योजना के तहत 19 लाख 83 हजार 988 रुपये निर्मल भारत अभियान से उपलब्ध कराया जायेगा. शेष राशि राज्य योजना से अतिरिक्त राशि के रुप में उपलब्ध कराया जायेगा. योजना के संचालन के संबंध में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति प्रत्येक परिवार से दो रुपये, प्रत्येक दुकान से पांच रुपये, प्रत्येक संस्थान से 20 रुपये तथा पशु चिकित्सालय से 50 रुपये प्रतिदिन शुल्क प्राप्त करेंगे. योजना के चालू होने के प्रारंभिक छह महीनों का योजना के संचालन का व्यय योजना के लागत में शामिल किया गया है. मुखिया श्री महली ने बताया कि इस योजना के स्वीकृत होने से पंचायतवासियों में हर्ष व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola