::::3:::: धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक

Published at :19 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
::::3::::   धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक

हर ओर उत्साह का माहौलफोटो- एलडीजीए- 3 एलइडी टीवी से सजी दुकान. एलडीजीए-4 दुकान में सजे इलेक्ट्रानिक्स सामान.लोहरदगा. जिले में धनतेरस एवं दीपावली की तैयारी जोरो पर है. बाजारों में धन तेरस को लेकर विशेष तैयारी की गयी हैं. ग्राहकों के रुझान को देखते हुए इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में नये-नये उत्पाद लाये गये […]

विज्ञापन

हर ओर उत्साह का माहौलफोटो- एलडीजीए- 3 एलइडी टीवी से सजी दुकान. एलडीजीए-4 दुकान में सजे इलेक्ट्रानिक्स सामान.लोहरदगा. जिले में धनतेरस एवं दीपावली की तैयारी जोरो पर है. बाजारों में धन तेरस को लेकर विशेष तैयारी की गयी हैं. ग्राहकों के रुझान को देखते हुए इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में नये-नये उत्पाद लाये गये हैं. पावरगंज हरिजन स्कूल के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के डीलर डीजी वर्ल्ड के संचालक रवि सिंह का कहना है कि लोगों का रुझान इस बार एलइडी टीवी, टैब, थ्री डी में ज्यादा है. यहां 16 इंच से लेकर 88 इंच तक के एलइडी टीवी उपलब्ध हैं. हरेक खरीदारी पर निश्चित उपहार भी ग्राहकों को दिया जा रहा है. धनतेरस की भीड़ को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बुकिंग अभी से ही हो रही है. ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सैमसंग, वीडीओकॉन, वर्लपुल, कैल्वीनेटर, फिलिप्स, हिताची, ब्लू स्टार, हुंडई, सिमफोनी, इलेक्ट्रोलक्स सहित अन्य नामी-गिरामी कंपनियांें के उत्पाद लाये गये हैं. ग्राहकों की पसंद आधुनिक युग के साथ बदलने भी लगे हंै. जिले में सोना, चांदी की बिक्री भी बड़े पैमाने पर होती है. कंचन ज्वेलर्स के संजय वर्मन का कहना है कि धनतेरस के मौके पर सोना, चंादी, हीरा की खरीदारी को शुभ माना जाता है. ग्राहकों के रुझान को देखते हुए इस बार हॉलमार्क गहनों का विशाल रेंज उपलब्ध है. अन्य वर्षो की तुलना मंे इस बार सोने, चांदी की कीमतों मंे कमी हुई है. सोने, चांदी के बिस्किट, चांदी के सिक्के बड़े पैमाने पर मंगाये गये हैं. जिले में वरतनों की दुकान भी सज गयी है. मोटरसाइकिल की दुकानों में भी नये स्टॉक उपलब्ध हैं. देव आस्था एवं श्री बाइक शो रूम में मोटरसाइकिल की खरीदारी पर लोगों को निश्चित उपहार देने की घोषणा की गयी है. इस बार लोग जम कर खरीदारी करने के मूड में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola