महिला अधिकार उत्सवफोटो- एलडीजीए-5 पत्रकारों को संबोधित करती डीसी.लोहरदगा. खेल गांव में राज्य स्तरीय महिला अधिकार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में लोहरदगा जिला से 6 हजार महिलाएं भाग लेंगी. इस निमित्त डीसी परमजीत कौर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. लोहरदगा जिला के लोहरदगा प्रखंड से 2 हजार महिलाएं रेल एवं बस के माध्यम से, सेन्हा प्रखंड से 500 महिलाएं बस से, भंडरा प्रखंड से 600 महिलाएं बस से, कुडू प्रख्ंाड से 600 महिलाएं बस से, कैरो प्रखंड से 300 महिलाएं बस से, किस्को प्रख्ंाड से 400 महिलाएं बस से , पेशरार प्रख्ंाड से 100 महिलाएं बस से रांची जायेंगी. इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की 300 सहिया रेल मार्ग से, पेयजल स्वच्छता विभाग से 300 जल सहिया रेल मार्ग से, शिक्षा विभाग से 200 महिला शिक्षिका रेल मार्ग से, स्वयं सहायता समूह की 500 महिलाएं , 186 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जो राशन दुकान चलाती हैं वे भी रांची जाएंगी. पंचायती राज की महिला प्रतिनिधि , नगर पर्षद की महिला प्रतिनिधि, उभरती खिलाड़ी एवं अन्य महिलाएं भी रांची जाएंगी. इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों के अलावा अन्य लोगों को भी रांची जाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. लोगों को रांची ले जाने एवं वापस लाने के लिए ट्रेन के अलावा 80 बसों की व्यवस्था की गयी है. 20 बस तैयार है. 60 बसों के लिए रांची डीसी को पत्र लिखा गया है. उपायुक्त ने बताया कि इनके लिए सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं. यहां अल्पाहार की व्यवस्था है. रांची में भोजन का प्रबंध है.रांची से आने के क्रम में यदि शाम हो जाती है तो दूर इलाके की महिलाओं के लिए रहने का प्रबंध लोहरदगा मंे किया गया है. उपायुक्त ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं के वरीय प्रभार में डीडीसी छवि रंजन एवं नोडल पदाधिकारी के रुप डीआरडीए डायरेक्टर विनोद चौधरी रहेंगे. इनके सहयोग के लिए एक कोषांग का गठन किया गया जिनमें जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू, सुरेश ठाकुर, पंकज नारायण लाल, सुधीर तमेड़ा एवं अनंतकाम रखे गए हैं. व्यवस्थाओं का समन्वय एसडीओं द्वारा किया जाएगा. एसपी के द्वारा लोगों को सुरक्षित भेजने एवं लाने की व्यवस्था हेतू महिला सुरक्षा कमी्र की प्रतिनियुक्ती की जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से महिलाओं को ले जाने एवं वापस लाने का भी प्रबंध किया गया है और इसके लिए भी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रखंडों में बीडीओ , सीओ, सीडीपीओ एवं थाना प्रभारी को जिम्मेवारी दी गयी है. डीसी परमजीत कौर ने बताया कि इस महिला अधिकार उत्सव में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. मुख्यमंत्री के यहां से गणमान्य लोगों के लिए आमंत्रण पत्र भी भेजा गया है. ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने पंचायत सचिव, प्राथमिक शिक्षक एवं गृह रक्षा वाहिनी की नियुक्ती/चयन में महिलाओं को 50 प्रतिशत एवं राज्य पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने तथा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग पाठयक्रमों में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है. प्रशासन एवं शिक्षा के प्राथमिक इकाईयों में महिलाओं को आधी हिस्सेदारी देने एवं लड़कियों को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के अवसर पर 20 अक्टूबर को 11.30 बजे पूर्वाहृन रांची के खेलगांव परिसर में आयोजित महिला अधिकार उत्सव समारोह में आमंत्रित किया गया है.
BREAKING NEWS
जिले से 6000 महिलाएं जायेंगी : डीसी
महिला अधिकार उत्सवफोटो- एलडीजीए-5 पत्रकारों को संबोधित करती डीसी.लोहरदगा. खेल गांव में राज्य स्तरीय महिला अधिकार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में लोहरदगा जिला से 6 हजार महिलाएं भाग लेंगी. इस निमित्त डीसी परमजीत कौर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. लोहरदगा जिला […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement