राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का शुभारंभ

Published at :15 Oct 2014 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का शुभारंभ

हेडिंग- रोजगार देना मिशन का उद्देश्य: पावनएलडीजीए-5 उद्घाटन करते नगर पर्षद अध्यक्षलोहरदगा. नगर भवन में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना का शुभारंभ नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने बुधवार को किया. मौके पर श्री एक्का कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना इस मिशन का उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के […]

विज्ञापन

हेडिंग- रोजगार देना मिशन का उद्देश्य: पावनएलडीजीए-5 उद्घाटन करते नगर पर्षद अध्यक्षलोहरदगा. नगर भवन में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना का शुभारंभ नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने बुधवार को किया. मौके पर श्री एक्का कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना इस मिशन का उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत आर्थिक रूप से गरीब शहरी युवक, युवतियों, महिलाओं व महिला मंडलों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कौशल प्रशिक्षण व ऋण का प्रावधान है. लघु उद्योग को बढ़ावा देने हेतु लोकल डिमांड, कौशल व क्रॉफ्ट को खास तौर पर जोड़ा गया है. इएसपी के तहत महिलाओं को एनयूएलएम के फंड का 30 प्रतिशत लाभ का प्रावधान है. एससी व एसटी को 5 प्रतिशत लाभ का प्रावधान है. श्री एक्का ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु व्यक्तिगत लोन 2 लाख रुपये व स्वयं सहायता समूहों को प्रोजेक्ट कोस्ट के अनुसार अधिकतम दस लाख रुपये का प्रावधान है. लाभुक यदि बैकों को नियमित लोन चुका दें, तो ब्याज में कटौती कर 7 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक व्याज कम कर देगी, जो एनयूएलएम के तहत भुगतान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा दस लाख लोन लेने पर 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी. जिस स्वयं सहायता समूह में 70 प्रतिशत बीपीएलधारी महिलाएं हैं व जिन ग्रुप 18 से 24 महीने से ज्यादा पुराने हैं, उन्हें दस हजार रुपये देय होगा. मौके पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ए मिंज, सफदर आलम, अयूब अली, अजय सिंह, संदीप कुजूर, संजय प्रसाद, सुदामा महतो, अशोक कुशवाहा, किस्टो गोपाल पटनायक, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola