महिलाआंे ने नशामुक्ति अभियान चलाया

Published at :15 Oct 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाआंे ने नशामुक्ति अभियान चलाया

भंडरा(लोहरदगा). नशा मुक्ति आंदोलन के तहत गुड़ी पंचायत की महिलाओं द्वारा भंडरा बाजार व बस्ती सहित अंग्रेजी शराब दुकान में कार्रवाई की गयी. महिलाओं का समूह भंडरा में आने की सूचना के बाद अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद कर दिया गया. नशा मुक्ति आंदोलन के तहत शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने के क्रम […]

विज्ञापन

भंडरा(लोहरदगा). नशा मुक्ति आंदोलन के तहत गुड़ी पंचायत की महिलाओं द्वारा भंडरा बाजार व बस्ती सहित अंग्रेजी शराब दुकान में कार्रवाई की गयी. महिलाओं का समूह भंडरा में आने की सूचना के बाद अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद कर दिया गया. नशा मुक्ति आंदोलन के तहत शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने के क्रम मंंे भंडरा में आंदोलन कारियों का शराब बेचने वालों का विरोध का भी सामना करना पड़ा. शराब बेचने वाले महिलाओं को घर में नहीं घुसने दे रहे थे, परंतु आंदोलनकारी महिलाओं द्वारा जबरदस्ती घर में घुस कर कार्रवाई की गयी. भंडरा बाजार में शराब दुकान व मांस बना कर चखना बेचने वालो की दुकान नहीं लगी. नशामुक्ति आंदोलन के तहत नगड़ा, नदी नगड़ा, सेबी टोली, खखसी टोली सहित अन्य गांवों की महिलाएं पारंपरिक हथियारों के साथ पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola