सरगना समेत छह लुटेरे गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2014 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : पुलिस ने वाहन लूटनेवाले गिरोह के सरगना समेत छह अपराधियों को पकड़ा है. सरगना करीम उर्फ विगला गुमला का निवासी है. अन्य अपराधियों में चंदवा के जावेद राय, चीरी सरना टोली निवासी के आफताब आलम, सद्दाम अंसारी, वसीम अंसारी व लाधुप सेन्हा निवासी मुमताज राय शामिल हैं. उनके पास से सात हजार रुपये […]
विज्ञापन
लोहरदगा : पुलिस ने वाहन लूटनेवाले गिरोह के सरगना समेत छह अपराधियों को पकड़ा है. सरगना करीम उर्फ विगला गुमला का निवासी है. अन्य अपराधियों में चंदवा के जावेद राय, चीरी सरना टोली निवासी के आफताब आलम, सद्दाम अंसारी, वसीम अंसारी व लाधुप सेन्हा निवासी मुमताज राय शामिल हैं. उनके पास से सात हजार रुपये नकद व छह मोबाइल बरामद हुए हैं.
इन अपराधियों ने कुड़ू के रजगुरुवा जंगल में ओवरटेक कर गढ़वा से सीमेंट अनलोड कर आ रहे ट्रक को रोका था. चालक व खलासी को उतार कर उनसे 2600 रुपये लूट लिये थे और ट्रक लेकर भाग गये थे. ट्रक का मालिक करीमन यादव बोकारो का निवासी है. लूटा गया ट्रक नौनीहाट दुमका से बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




