सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथियों का कहर, एक ही परिवार के 2 लोगों को कुचल कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
elephant attack

सरायकेला खरसावां में जंगली हाथियों का कहर सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां में जंगली हाथियों के हमले की घटना सामने आई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चांडिल से हिमांशु गोप

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो पंचायत के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों ने बीती रात भीषण उत्पात मचाया. इसके बाद से पूरे इलाके में में दहशत का माहौल बन गया. इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

अचानक गांव में घुसा हाथियों का झुंड 

बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया और घरों को नुकसान पहुंचाते हुए लोगों पर हमला कर दिया. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना इतनी भयावह थी कि परिवार के लोग संभल भी नहीं पाए और हाथियों के हमले का शिकार हो गए. 

मृतकों और घायलों की पहचान 

इस घटना में चाइना देवी और अमिता कुमारी की मौत हो गई. घायलों में कमलचंद महतो, मोहन महतो और सतुला देवी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. 

मुआवजा देने की मांग 

खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल है और लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola