विसर्जन जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द दिखा

कुड़ू़ : कुड़ू प्रखंड के लावागाईं में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द नजर आया़ विसर्जन जुलूस में मुखिया ललिता देवी समेत सैकड़ों हिंदू, मुस्लिम एक साथ सम्मिलित हुए. मौके पर मुखिया ने कहा कि हमें आपसी सौहार्द को बिगड़ने नहीं देना है. साथ ही किसी भी बहकावे में नहीं आना है. वर्षों […]
कुड़ू़ : कुड़ू प्रखंड के लावागाईं में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द नजर आया़ विसर्जन जुलूस में मुखिया ललिता देवी समेत सैकड़ों हिंदू, मुस्लिम एक साथ सम्मिलित हुए. मौके पर मुखिया ने कहा कि हमें आपसी सौहार्द को बिगड़ने नहीं देना है. साथ ही किसी भी बहकावे में नहीं आना है.
वर्षों से चली आ रही गंगा-जमुना तहजीब को हम सब मिल कर पूरे शहर में पुनः कायम करने का कार्य करेंगे. मौके पर आजाद खान, दुखहरण साह, कलिंदर साह, हाजी कलाम खान, शमीम अंसारी, खुर्शीद खान, जावेद खान, रोहित भगत, अंबेश्वर महतो, रोहित शर्मा समेत सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










