अपना घर छोड़ दूसरे जगह शरण लिए हैं सैकड़ों लोग

Updated at : 25 Jan 2020 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
अपना घर छोड़ दूसरे जगह शरण लिए हैं सैकड़ों लोग

लोहरदगा : लोहरदगा शहर में घटी घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में रहनेवाले परिवार सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थान पर शरण लिए हुए हैं. कुछ लोग होटलों में ठहरे हुए हैं तो कुछ लोग शहर के धर्मशालाओं में ठहरे हुए है़ं वहीं कुछ लोग अपने परिचित और संबंधियों के यहां ठहरे हुए हैं. शहर […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा शहर में घटी घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में रहनेवाले परिवार सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थान पर शरण लिए हुए हैं. कुछ लोग होटलों में ठहरे हुए हैं तो कुछ लोग शहर के धर्मशालाओं में ठहरे हुए है़ं वहीं कुछ लोग अपने परिचित और संबंधियों के यहां ठहरे हुए हैं.

शहर के विभिन्न धर्मशालों में सामाजिक संगठनों की ओर से ठहरे हुए लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गयी है. किसी को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ इस उम्मीद के साथ आश्रय लिए हुए हैं कि कब स्थिति सामान्य होगी और वे अपने घर जा सकेंगे.

लोहरदगा में अभी कर्फ्यू लगा है़ लोग आशंकित है़ं कल तक जहां अमन-चैन का सामराज्य कायम था वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है. पल भर में लोहरदगा में सब कुछ बदल गया. स्थिति इतनी बिगड़ी की लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गये हैं. हालांकि पुलिस लगातार गश्त कर रही है़ लेकिन गुरुवार की घटना के बाद लोगों को अब दूसरे पर यकीन करना मुश्किल हो गया है. सामाजिक संगठन के लोग लोगों को हिम्मत और दिलासा दे रहें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola