किस्को में जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा क्षेत्र
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

किस्को में जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा क्षेत्र
विज्ञापन
किस्को. किस्को प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. रामनवमी को ले प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. आरेया, मेरले, किस्को, तिसिया, पतरातू, लावागाई समेत अन्य स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी व मेले का आयोजन किया गया. लावागाई मेले में अखाड़ों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा़ यहां सेमरडीह व हुआहार की महिलाओं व युवतियों का उत्साह देखते बना. विभिन्न स्थानों पर बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही. शुक्रवार सुबह से ही लोग पूजा में लगे रहे. दोपहर होते-होते विभिन्न स्थानों से शोभायात्रा निकाली गयी. वहीं शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारों एवं डीजे की धुन पर लोग थिरकते देखे गये. वहीं, आरेया में शाम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बारिश के बावजूद लोगों में उत्साह देखा गया. तेज रफ्तार कार के धक्के से युवक गंभीर
लोहरदगा़ शहरी क्षेत्र के बांग्ला रोड मोहल्ला निवासी आफताब खान को कचहरी मोड़ के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार धक्का मार दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना लोहरदगा की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आफताब खान को अपनी गाड़ी से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










