अस्त्र-शस्त्र चालन में युवाओं ने दिखाया शौर्य, हनुमान चालीसा से गूंजा ठाकुरबाड़ी

Updated:
विज्ञापन
अस्त्र-शस्त्र चालन में युवाओं ने दिखाया शौर्य, हनुमान चालीसा से गूंजा ठाकुरबाड़ी

अस्त्र-शस्त्र चालन में युवाओं ने दिखाया शौर्य, हनुमान चालीसा से गूंजा ठाकुरबाड़ी

विज्ञापन

भंडरा़ प्रखंड के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार को रामनवमी मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, विशिष्ट अतिथि जुगल भगत, सीओ दुर्गा कुमार और थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने स्वयं पारंपरिक लाठी भांजकर शौर्य प्रदर्शन की शुरुआत की, जिससे जनसमूह का उत्साह दोगुना हो गया. प्रतियोगिता से पूर्व बालिका मंडली द्वारा किये गये सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. युवाओं के हैरतअंगेज करतबों ने जीता दिल : प्रतियोगिता में प्रखंड के अंबेरा, कुम्हारिया, कसपुर, भौंरो, भीशमुंडो, बिछिया टोली और नदी टोली सहित कई महावीर अखाड़ों ने हिस्सा लिया. अखाड़ों के युवाओं ने तलवारबाजी और लाठी चालन की पारंपरिक युद्ध कलाओं के हैरतअंगेज करतब दिखाये. मुख्य अतिथि बिंदेश्वर उरांव ने युवाओं के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और शस्त्र विद्या को जीवित रखना गौरव की बात है. सीओ दुर्गा कुमार ने शांतिपूर्ण आयोजन और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया. विजेता टीमें हुईं सम्मानित : बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों और प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर ईश्वरी मोहन शर्मा, बालकृष्णा सिंह, भीम साहू, अनिल साहू, अनित कुंदन, बबलू पंडा, चंदन लहेरी, उत्तम गुप्ता, आनंद दुबे, भीम नाथ शाहदेव, देवेंद्र साहू, प्रकाश द्वीप और मुकुल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola