आंधी-बारिश से रामनवमी की खुशियों में खलल, फसलों को नुकसान
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

आंधी-बारिश से रामनवमी की खुशियों में खलल, फसलों को नुकसान
विज्ञापन
कुड़ू. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक आये तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचायी. रामनवमी शोभायात्रा जैसे ही इंदिरा गांधी चौक पहुंची, मौसम के बदले मिजाज से श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गयी. भारी बारिश के बीच जुलूस किसी तरह मेलाटांड़ तो पहुंचा, लेकिन खराब मौसम के कारण अखाड़ा प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा. आंधी का असर इतना तेज था कि ब्लॉक मोड़ स्थित कुमार स्टोर के समीप एक विशाल पेड़ की मोटी डाली खड़ी गाड़ी पर गिर गयी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौसम की इस मार ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. खेतों में कटनी के लिए तैयार गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि, इस बारिश से सब्जी की फसलों को कुछ राहत मिली है. अचानक हुई इस प्राकृतिक बाधा से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. शंकर तिवारी सेवा न्यास लोहरदगा ने लगाया स्टॉल
लोहरदगा. श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास लोहरदगा ने महावीर चौक पर स्टॉल लगाकर रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत सत्तु का शरबत, पानी और चना वितरण कर किया. इसमें न्यास के कार्यकर्ता सच्चिदानंद लाल, अनिल अग्रवाल, अजय प्रसाद, मनोज दास, सुनील अग्रवाल, श्रीपुष्कर महतो, बीरेंद्र सिंह, देवेंद्र मंडल, बिदेसी साहू समेत अन्य तथा महिला समिति की रीता अग्रवाल, कनक लता अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










