सीएम का पुतला फूंका

Published at :07 Aug 2014 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंका

रांची में हुई लाठी चार्ज का विरोध लोहरदगा : झारखंड सरकार की विफलता को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस की बरबर्ता पूर्ण रवैये से भाजपाइयों में आक्रोश है. इस निमित प्रदेश के निर्देशानुसार पूरे देश में काला दिवस के रुप में भाजपाइयों ने झारखंड की लंगड़ी सरकार […]

विज्ञापन

रांची में हुई लाठी चार्ज का विरोध

लोहरदगा : झारखंड सरकार की विफलता को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस की बरबर्ता पूर्ण रवैये से भाजपाइयों में आक्रोश है.

इस निमित प्रदेश के निर्देशानुसार पूरे देश में काला दिवस के रुप में भाजपाइयों ने झारखंड की लंगड़ी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया.

लोहरदगा जिला से हजारों की संख्या में जा रहे कार्यक्रम स्थल से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसायी. जिसमें जिलाअध्यक्ष राकेश प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, राजकुमार वर्मा, जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गये. घटना की निंदा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस कांग्रेस नित निकम्मी झारखंड सरकार की भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था से आज जनता काफी आक्रोशित है.

कांग्रेस के इशारे पर चल रही इस सरकार को पूरे झारखंड की जनता ने उखाड़ फें कने की सोच ली है. हर आदमी को सिर्फ विकास चाहिए. भाजपा केंद्र में आते ही मोदी जी की सोच नवराष्ट्र निर्माण की पहल को आम आदमी देख रहाप है.

इसी तर्ज पर झारखंड राज्य में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से झारखंड में सरकार बनाने के लिए आम जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. लोग अन्य दल को छोड़ कर भाजपा का दामन थामने के लिए कतारबद्ध आ रहे हैं. इस बढ़ते जनाधार को देख विपक्षियों का नींद उड़ गयी है. पुतला दहन का कार्यक्रम स्थानीय रेलवे साइडिंग में किया गया, इसमें मुख्य रुप से नीरज कुमार नलिन, नवीन कुमार टिंकू, राजकुमार वर्मा, समेल भगत, त्रिलोकी सिंह, राजू रंजन उरांव, प्रभा गुप्ता, पंकज गुप्ता, ओम कांस्यकार, मीना बाखला, खुदीराम प्रजापति, मनीर उरांव, लक्ष्मीनारायण भगत, बबलू कुरैशी, अनिल उरांव, अमरेश भारती, अशोक प्रसाद, नीरज गुप्ता, अरुण बरई, अनूप शाहदेव, अरविंद पाठक, राजकिशोर साहू, राजू शर्मा, बालकृष्णा सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, पशुपति नाथ पारस, मनीष, लाल अविनाश, मुकेश, सुमित, अंकुश, पवन, शुभम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola