गरीबों के आंसू पोछने के लिए भाजपा कृतसंकल्पित : सुखदेव

Updated at : 20 Nov 2019 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के आंसू पोछने के लिए भाजपा कृतसंकल्पित : सुखदेव

65 पार के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करें लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी किस्को मंडल ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रत्याशी सुखदेव भगत ने सभी बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों से परिचय प्राप्त कर […]

विज्ञापन

65 पार के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करें

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी किस्को मंडल ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रत्याशी सुखदेव भगत ने सभी बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों से परिचय प्राप्त कर किया. सुखदेव भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री के 65 पार के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि अपना बूथ सबसे मजबूत संगठन का रीढ़ बूथ है.
कार्यकता बूथ को मजबूत कर सरकार बनाने में अपना योगदान दें. वहीं सरकार की चल रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपना वोट नहीं दे सकते, वो खुद के लिए क्या कह कर वोट मांगेंगे. जनता कभी वैसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी. जनता उनसे पूछे कि क्या वह अपना वोट दे सकते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पन्ना प्रमुख बनाने एवं उस पर अधिक ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि आजसू प्रत्याशी को जनता पिछले बार ही नकार चुकी है.
पिछले बार की तुलना में अधिक वोट लाकर भाजपा की सरकार बनाये. मौके पर मुकेश साहू, उमेश कांस्यकर, एमएस रावत, ओम प्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, मनीर उरांव, सुनील सिंह, फारूक कैसर सहित अन्य लोग मौजूद थे. वहीं भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किस्को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की. कहा कि हर क्षेत्र का विकास तथा हर गरीब के आंसू पोछने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है. इधर भाजयुमो भंडरा मंडल की बैठक अध्यक्ष विवेक सोनी की अध्यक्षता में हुई.
इसमें विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर अभिनव सिद्धार्थ, सजल कुमार, तुषार, संतोष साहू, राजेश साहू, रवि कांत तिवारी आदि उपस्थित थे. वहीं भाजयुमो के कैरो मंडल में बैठक हुई. इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया गया. भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. मौके पर गोविंद महतो, शैलेश मिश्रा, अनिल उरांव, कैलाश महतो आदि उपस्थित थे.
वहीं पेशरार प्रखंड भाजपा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अशोक खत्री के नेतृत्व में किया. मौके में सुकुल राम, भरत किसान, लगनू नागेशिया, नरेश राम, नंदकिशोर पंडित, चरकू यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे. इस अवसर पर पेशरार और रोरद बूथों पर भी जनसंपर्क किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola