चोरी के मामले का उदभेदन

Published at :03 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के मामले का उदभेदन

किस्को- लोहरदगा. किस्को प्रखंड के मुख्य चौक पर स्थित आरके मोबाइल में पांच मार्च 2014 एवं अमन टेलर्स किस्को में 15 जून को 80 पीस मोबाइल, छह हजार रुपये एवं टेलर्स दुकान से कपड़ा मशीन की चोरी कर ली गयी थी. प्रभात खबर में दोनों घटना को विस्तारित रुप से प्रकाशित किया गया था. प्रभात […]

विज्ञापन

किस्को- लोहरदगा. किस्को प्रखंड के मुख्य चौक पर स्थित आरके मोबाइल में पांच मार्च 2014 एवं अमन टेलर्स किस्को में 15 जून को 80 पीस मोबाइल, छह हजार रुपये एवं टेलर्स दुकान से कपड़ा मशीन की चोरी कर ली गयी थी. प्रभात खबर में दोनों घटना को विस्तारित रुप से प्रकाशित किया गया था. प्रभात खबर में खबर छपने के बाद से किस्को पुलिस इस चोर गिरोह का पता लगाने मंे काफी प्रयासरत था. दो अगस्त को किस्को पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स के तहत विगत 18 वषोंर् से रह रहे गिरोह के मास्टर माइंड जुल्फिकार अंसारी यूपी निवासी को अपने ससुराल किस्को बांड़ो टोली से 19 मोबाइल सेट के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही जुल्फिकार से गहन पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया और अन्य तीन सहयोगियों को अपने गांव हांेदगा से गिरफ्तार कर इन चारांे को जेल भेज दिया गया. ज्ञातव्य हो कि पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुदुश अंसारी, हारुण रशीद पिता सेराज अंसारी, अल्फाज अंसारी तीनों होंदगा निवासी और इन तीनों के मास्टर जुल्फिकार अंसारी को अंतत: किस्को पुलिस ने धर दबोचा और देर शाम तक इन आरोपियों को लोहरदगा जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola