ओके :3::: शिक्षक अपने दायित्व का समझें

Published at :03 Aug 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :3:::  शिक्षक अपने दायित्व का समझें

संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन फोटो- एलडीजीए- 2 कार्यशाला में उपस्थित कृष्णा प्रसाद.लोहरदगा. शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन सत्र में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, शशिधर लाल अग्रवाल, संभाग निरीक्षक रमेश मनी त्रिपाठी, शिक्षक गणेश लाल उपस्थित थे. कार्यशाला का प्रारंभ मां […]

विज्ञापन

संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन फोटो- एलडीजीए- 2 कार्यशाला में उपस्थित कृष्णा प्रसाद.लोहरदगा. शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन सत्र में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, शशिधर लाल अग्रवाल, संभाग निरीक्षक रमेश मनी त्रिपाठी, शिक्षक गणेश लाल उपस्थित थे. कार्यशाला का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से शुरु हुआ और विद्यालय में आये लोगों को सम्मानित भी किया गया. आचार्य कार्यशाला दो सत्रों में हुई. प्रथम सत्र का संपादन कृष्णा प्रसाद ने किया. इस सत्र का विषय शिक्षण विधि एवं वर्तमान समय में शिक्षक का दायित्व रहा. उन्होंने बताया कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बालक-बालिकाओं को नैतिक, चारित्रिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के माध्यम से उसे स्वावलंबी एवं देश का एक योग्य नागरिक बनाना है. द्वितीय सत्र दो भाग में बांट कर हुआ. प्रथम भाग का संपादन गणेश लाल ने किया. जिसका विषय अंगरेेजी शिक्षण पद्धति एवं समस्या का समाधान रहा. द्वितीय सत्र के दूसरे भाग का संपादन संभाग निरीक्षक डॉ रमेश मनी पाठक ने किया. जिसका विषय छात्रों में संस्कृत शिक्षण में अभिरुचि पैदा करना तथा संस्कृत का महत्व था. इस कार्यशाला में सरस्वती शिशु मंदिर सेन्हा, सरस्वती शिशु मंदिर कुडू, सरस्वती शिशु मंदिर कैरो, सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा, शीला अग्रवाल विद्या मंदिर लोहरदगा, शिशु मंदिर पतरा टोली एवं शिशु मंदिर मसमानो से 60 आचार्य बंधु ने भाग लिया. मौके पर कुमार विमलेश, अमरकांत शुक्ला, राजीव कुमार, विष्णु दत्त पांडेय, श्याम सुंदर कुमार, सूर्यकांत पाठक, मधुमिता शर्मा, मंजू देवी, जया देवी, संगीता सिंह, विजय चंद्रशेखर, कमलावती, रीता तिवारी, नंद किशोर साहू, देवेंद्र गिरी, श्यामल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola