वज्रपात मे एक की मौत, दो गंभीर

Published at :02 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात मे एक की मौत, दो गंभीर

फोटो- एलडीजीए- 8 मृत सोमे उरांव.भंडरा- लोहरदगा. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में दोपहर बाद हुई बारिश के साथ वज्रपात मंे एक व्यक्ति की मौत हो गयी व दो व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पलमी गडरपो निवासी सोमे उरांव पिता सुकरु उरांव अपने खेत में काम कर रहा था. इसी बीच वज्रपात हुई और वह […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 8 मृत सोमे उरांव.भंडरा- लोहरदगा. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में दोपहर बाद हुई बारिश के साथ वज्रपात मंे एक व्यक्ति की मौत हो गयी व दो व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पलमी गडरपो निवासी सोमे उरांव पिता सुकरु उरांव अपने खेत में काम कर रहा था. इसी बीच वज्रपात हुई और वह खेत में ही मर गया. तेतर पोका निवासी मन्सूर आलम की 18 वर्षीय पुत्री शहनाज प्रवीण खेत मंे रोपनी का कार्य कर रही थी. वज्रपात में घायल हो गयी. पलमी निवासी किशुन महली की पत्नी गीता देवी भी अपने खेत में काम कर रही थी अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गयी. दोनों घायलों सहनाज प्रवीण तथा गीता देवी का इलाज भंडरा पीएचसी में डॉ जाहिद की देखरेख में इलाज चल रहा है. घायलों को मुखिया सुमित उरंाव तथा वार्ड सदस्य विशुन महली ने पीएचसी भंडरा पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola