ePaper

19 साल से फरार माओवादी गिरफ्तार

Updated at : 04 Oct 2019 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
19 साल से फरार माओवादी गिरफ्तार

कुड़ू : कुड़ू बस स्टैंड में 19 साल पहले हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले सहित सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ तथा किस्को थाना क्षेत्र में हुई उग्रवादी घटना में शामिल चंदवा थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव निवासी महेश मुंडा को कुड़ू पुलिस ने गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अनिल […]

विज्ञापन

कुड़ू : कुड़ू बस स्टैंड में 19 साल पहले हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले सहित सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ तथा किस्को थाना क्षेत्र में हुई उग्रवादी घटना में शामिल चंदवा थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव निवासी महेश मुंडा को कुड़ू पुलिस ने गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि महेश मुंडा ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया का साल 1999 में माओवादियों के साथ शामिल हुआ था.

साल 2000 में कुड़ू थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बस स्टैंड में दिनदहाड़े महाबीर राम की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना में दो दर्जन हथियारबंद उग्रवादी शामिल थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी उग्रवादी गोली गांव के समीप जमा हुए थे तथा एक साथ सभी जंगल में चले गये थे. उग्रवादियों की योजना थी कि हत्या के बाद पुलिस पीछा करती है तो पुलिस पर हमला करना है. महाबीर राम हत्या मामले में महेश मुंडा पर कुड़ू थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

इसके अलावा सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस तथा माओवादी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी इस मुठभेड़ में पुलिस को नुकसान हुआ था. किस्को थाना क्षेत्र में घटित एक उग्रवादी घटना में महेश मुंडा की तलाश थी. पुलिस को सूचना मिली कि माओवादी महेश मुंडा कुड़ू थाना क्षेत्र के हेंजला चौक से कहीं जाने की तैयारी कर रहा है. पुलिस ने टीम बना कर महेश को हेंजला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. महेश मुंडा को किस्को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है. महेश को गिरफ्तार करने में कुड़ू थाना के अनि अनिल कुमार, शर्मा भगत, लवकुश सिंह, मुरारी कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola