सभी गांवों में मुखिया के नेतृत्व में िकया जाये कार्यक्रम : डीसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

माहवारी आज भी लोगों के बीच संवेदनशील मुद्दा माहवारी जागरूकता से संबंधित 25 मिनट का वीडियो भी दिखाया गया लोहरदगा : जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा झारखंड सरकार एवं यूनिसेफ के सहयोग से विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभा कक्ष में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का […]
विज्ञापन
माहवारी आज भी लोगों के बीच संवेदनशील मुद्दा
माहवारी जागरूकता से संबंधित 25 मिनट का वीडियो भी दिखाया गया
लोहरदगा : जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा झारखंड सरकार एवं यूनिसेफ के सहयोग से विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभा कक्ष में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने किया. उपायुक्त कहा कि माहवारी आज भी लोगों के बीच संवेदनशील मुद्दा है. इस विषय पर लोगों में जागरूकता फैलाना है.
आज भी महिलाएं इस विषय पर बातचीत करने से कतराती हैं. यह कार्यक्रम सभी बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, सीडीपीओ के साथ मिलकर सभी प्रखंड के सभी गांवों में मुखिया के नेतृत्व में करायें. इसमें महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी, सेविका-सहायिका, एएनएम, सखी मंडल व सहिया को शामिल करें.
जागरूकता कार्यक्रम को मुखिया के माध्यम से प्रमुखता के साथ संपन्न करायें. आज महिलाएं पैड महंगा होने की वजह से इस्तेमाल नहीं करती हैं. अगर जिले में ही पैड निर्माण केंद्र मौजूद हो तो यहां की लड़कियों व महिलाओं को पैड सस्ता मिलेगा. प्रत्येक पंचायत में पैड निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों या सखी मंडलों की मदद पीएमइजीपी द्वारा की जा सकती है.
कार्यक्रम में माहवारी जागरूकता से संबंधित 25 मिनट का एक वीडियो भी दिखाया गया. कार्यक्रम में शामिल लड़कियों ने अपन��-अपने अनुभव साझा किये. मौके पर उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा, सिविल सर्जन विजय कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, जिला कल्याण पदाधिकारी मधुमती कुमारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ सहित यूनिसेफ के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










