ePaper

लोहरदगा : पत्नी और उसके आशिक का मर्डर करने के बाद किया सरेंडर

Updated at : 10 May 2019 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : पत्नी और उसके आशिक का मर्डर करने के बाद किया सरेंडर

गोपी कुंवर लोहरदगा : राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक का मर्डर कर दिया. दोनों का मर्डर करने के बाद इस शख्स ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. मामला लोहरदगा के रामपुर महुआ टोली का है. बताया जाता है कि सागर साहू ने अपनी पत्नी […]

विज्ञापन

गोपी कुंवर

लोहरदगा : राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक का मर्डर कर दिया. दोनों का मर्डर करने के बाद इस शख्स ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. मामला लोहरदगा के रामपुर महुआ टोली का है.

बताया जाता है कि सागर साहू ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद खुद थाना में जाकर सरेंडर कर दिया. पत्नी का गांव के ही गणेश ठाकुर (19) के साथ विवाहेतर संबंध था. नौ मई की रात सागर साहू की गैरमौजूदगी का लाभ उठाकर गणेश उसके घर पहुंच गया.

सागर घर लौटा, तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अपना आपा खो बैठा. उसने वहीं दोनों की हत्या कर दी. दोनों की हत्या करने के बाद उसने घर में ताला लगाया और सीधे थाना पहुंचा. पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola