अपराधियों ने पीटा पशु व्यापारी की मौत

Updated at : 05 Jun 2014 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने पीटा पशु व्यापारी की मौत

लोहरदगा : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के कोटाम निवासी डूगू अंसारी के पुत्र सजाउदीन अंसारी (50) को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला. वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे कोटाम से तेलदाग जा रहा था. इसी बीच नौ हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर लिया. अपराधियों ने उसकी पिटाई कर दी. उसके दोनों हाथ […]

विज्ञापन

लोहरदगा : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के कोटाम निवासी डूगू अंसारी के पुत्र सजाउदीन अंसारी (50) को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला. वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे कोटाम से तेलदाग जा रहा था. इसी बीच नौ हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर लिया. अपराधियों ने उसकी पिटाई कर दी.

उसके दोनों हाथ और दायें पैर तोड़ डाले. इसके बाद अपराधी उसे वहीं छोड़ कर चले गये. बाद में एक व्यक्ति ने उसे घर के बाहर पहुंचा दिया. परिजन उसे लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. पर रिम्स ले जाये जाने के दौरान बेड़ो के पास उसकी मौत हो गयी. सजाउदीन अंसारी मवेशी व्यापारी था. उसके पांच बेटे और दो बेटियां हैं. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने उसे पीटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola