हर घरों तक एलपीजी पहुंचाना हमारा लक्ष्य

लोहरदगा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में लाभुकों से संवाद किया. उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना विकास का एक स्रोत बन चुकी है. हर रसोई में स्वच्छ ईंधन पहुंच रहा है. पिछले चार वर्षों में 10 करोड़ घरों तक एलपीजी […]
लोहरदगा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में लाभुकों से संवाद किया. उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना विकास का एक स्रोत बन चुकी है. हर रसोई में स्वच्छ ईंधन पहुंच रहा है. पिछले चार वर्षों में 10 करोड़ घरों तक एलपीजी पहुंचा. अभी आठ करोड़ घरों तक और एलपीजी पहुंचाना है. यह लक्ष्य 2020 में पूरा होगा. कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि 1933 में मुंशी प्रेमचंद ने ईदगाह कहानी लिखी थी.
हामिद ईद के मेले में मिठाई न खा कर एक चिमटा अपनी दादी के लिए ले आता है. दादी का हाथ न जले. यह कहानी मुझे प्रेरणा देती है. जब एक हामिद ऐसा कर सकता है तो देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी से अब तक सिर्फ 13 करोड़ लोगों को गैस के कनेक्शन दिये गये हैं. ये कैसे मिलता था. सबको पता है. पिछले चार वर्षों में हर 100 परिवार में से 81 परिवार के पास स्वच्छ ईंधन है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे वनों का कटाव कम हुआ है.
ग्रामीण गरीब महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है. बहुत बड़ा सामाजिक बदलाव नजर आ रहा है. उन्होने कहा कि महिलाएं स्वालंबी बने, अपने बच्चो को बेहतर तरीके से पढाये और उनका पालन पोषण करे. महिलाएं खुद भी स्वरोजगार करें. उन्होंने कहा कि अभी देश में कई योजनाएं चलायी जा रही है. जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आपको और आपके परिवार को सुरक्षा देती है. उन्होंने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मुद्रा योजना पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री ने लाभुको से पूछा कि क्या आपने गैस के लिए किसी बिचौलीये को पैसा दिया है, यदि कोई मांगता है, तो मुझे चिट्ठी लिखें. मौके पर जिले के उपायुक्त विनोद कुमार, डीडीसी शशिधर मंडल, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे, जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा,नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के सचिव जीके कुंवर, जिला समन्वयक राजेंद्र उरांव, एनआइसी के वीरेंद्र कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम, सीडीपीओ सीता पुष्पा, बालकिशोर शाहदेव, अजय कुमार मधुर सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




