कई लोगों का छीना आशियाना
Updated at : 04 May 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

कैरो व भंडरा में सबसे अधिक नुकसान लोहरदगा : जिले में बेमौसम बारिश व तूफान से भारी नुकसान हुआ है. जिले के विभिन्न इलाकों में प्राकृतिक आपदा से लोग परेशान है. कैरो व भंडरा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है. कैरो में कई घरों के छप्पर उड़ गये व कई मवेशियों की मौत हो गयी […]
विज्ञापन
कैरो व भंडरा में सबसे अधिक नुकसान
लोहरदगा : जिले में बेमौसम बारिश व तूफान से भारी नुकसान हुआ है. जिले के विभिन्न इलाकों में प्राकृतिक आपदा से लोग परेशान है. कैरो व भंडरा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है. कैरो में कई घरों के छप्पर उड़ गये व कई मवेशियों की मौत हो गयी है. आंधी व बारिश से विराजपुर निवासी राम उरांव, कदवा उरांव, सुधीर उरांव, सढ़ाबे निवासी रूपनी देवी, कैरो निवासी सत्य नारायण पांडे समेत हनहट, खरता, हुदू आदि गांवों में कई लोगों के घर का एस्बेस्टस व छप्पर उड़ गये. विराजपुर निवासी सुधीर उरांव के घर का एस्बेस्टस उड़ गया. गितिलगढ़ निवासी रूपनी उरांव का भी घर में लगे एस्बेस्टस उड़े गये. विराजपुर, खरता,
हनहट आदि जगहो पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गये, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. आंधी-तूफान से कई जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिर गये है. कुडू थाना क्षेत्र के उमरी में कई मवेशियों की मौत हो गयी. वज्रपात से एक महिला घुरी उरांव की मौत हो गयी. भंडरा में भी बड़े पैमाने पर क्षति हुई है. लोहरदगा शहर व उसके आस-पास के इलाकों में आंधी तूफान ने तबाही मचायी है. कई घरों के छप्पर उड़ गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




