संतोष कुमार को मिला बेहतर काम का इनाम

Updated at : 22 Apr 2018 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
संतोष कुमार को मिला बेहतर काम का इनाम

कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू प्रखंड को बाहरी शौच से मुक्त कराने , तय समय में प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कुड़ू के निवर्तमान बीडीओ सह लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के बीडीओ संतोष कुमार को पीएचइडी विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू प्रखंड को बाहरी शौच से मुक्त कराने , तय समय में प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कुड़ू के निवर्तमान बीडीओ सह लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के बीडीओ संतोष कुमार को पीएचइडी विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है. बताया जाता है कि प्रखंड को बाहरी शौच से मुक्त कराने , बेस लाईन सर्वे के अनुसार शौचालय का निर्माण कराना प्रखंड प्रशासन के लिए चुनौती थी. कई पंचायतों के मुखिया ने इतनी मात्रा में शौचालय निर्माण कराने मे असर्मथता जाहिर की थी.

सामग्री मिल नहीं पा रही थी, लेकिन निवर्तमान बीडीओ संतोष कुमार ने चुनौती को स्वीकार करते हुए तय समय में ना सिर्फ शौचालय का निर्माच कराया. खुले में शौच करनेवालों के विरोध मे लगातार मार्निंग फॉलो कार्यक्रम करते हुए अभियान चलाया. जिले के सात प्रखंडों में पहला प्रखंड कुड़ू बना, जो बाहरी शौच से मुक्त प्रखंड बना. इसी बीच संतोष कुमार का तबादला मनिका प्रखंड हो गया. बेहतर काम करने को लेकर संतोष कुमार को सम्मानित किया गया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola