ट्रेनिंग सेंटर ए बना चैंपियन
Updated at : 12 Apr 2018 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर ए ने ट्रेनिंग सेंटर बी को 4 विकेट से पराजित कर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंटर बी ने निर्धारित 30 ओवरों में 165 रन बनाकर आल […]
विज्ञापन
लोहरदगा : ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर ए ने ट्रेनिंग सेंटर बी को 4 विकेट से पराजित कर डिस्ट्रिक्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंटर बी ने निर्धारित 30 ओवरों में 165 रन बनाकर आल आउट हो गयी. टीम की ओर से प्रेम ने 37 रन शुभम ने 34 तथा अंकित ने 19 रनों का योगदान दिया, सेंटर ए की ओर से गौतम ने दो विकेट और आशीष, विनीत, अमित, राजवीर तथा जोयजीत ने 1-1 विकेट हासिल किया. जवाबी पारी खेलते हुए ए टीम के अमित कुमार ने शानदार 66 नाबाद रन, अश्विनी के 33 रन और शुभम के 21 रनों की बदौलत 28 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. सेंटर बी की ओर से अंश ने 2 विकेट तथा शुभम ,अंकित और प्रेम ने 1-1 विकेट हासिल किया. इसके पूर्व राज्यसभा सांसद सह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू का एसोसिएशन की ओर से बुके देकर तथा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया. बी डिवीजन के मैन अॉफ द सीरीज जीतेंद्र कुमार को, बेस्ट बैट्समैन अनुज को, तथा बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिथिलेश को, ए डिवीजन के मैन ऑफ द सीरीज प्रेम को, बेस्ट बैट्समैन अमित कुमार को और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि ने विनर और रनर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने क्रिकेट के लिए मैदान और टर्फ विकेट बनाकर लोहरदगा ज़िला में क्रिकेट को उन्नति के पथ पर ले जाने का वादा किया. इस अवसर पर भास्कर दास गुप्ता, अलोक रॉय, विशाल महेन्द्रू, राथिन्द्र नाथ रॉय, सतीश वर्मा, प्रवीण प्रसाद, प्रमोद वर्मा, मुकेश दुबे, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु, अशोक यादव, सुखैर भगत, शकील अहमद, नेसार अहमद, वकील खान, अलोक साहू, शम्भू, प्रकाश दुबे, दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




