अनुपस्थित कर्मियों व शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Updated at : 11 Apr 2018 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मियों व शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

लोहरदगा : डीसी विनोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि चार अप्रैल को जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवस्थित विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, उप केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया गया. इस टीम में डीडीसी, आइटीडीए निदेशक रवींद्र कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, डीपीओ महेश भगत, […]

विज्ञापन
लोहरदगा : डीसी विनोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि चार अप्रैल को जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवस्थित विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, उप केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया गया. इस टीम में डीडीसी, आइटीडीए निदेशक रवींद्र कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, डीपीओ महेश भगत, कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव नीरज, छंदा भट्टाचार्य शामिल थे.
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति नहीं होती है. स्वास्थ्य केंद्रों में भी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी समय पर केंद्र नहीं पहुंचते. इसके कारण स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुलता है. आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति कमोवेश यही है. डीसी विनोद कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को औचक निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा एक दिन का वेतन रोका गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जायेगा.
उन्होंने बताया कि भंडरा स्थित प्लस टू लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षिका एवं आदेशपाल अनुपस्थित पाये गये थे. राजकीय मध्य विद्यालय गुडी में भी चार शिक्षक अनुपस्थित थे. मध्य विद्यालय के गुडी फुदकी टोली, मध्य विद्यालय टाटी में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अनुपस्थित थीं. साथ ही निरीक्षण के दौरान प्राथमिक मध्य विद्यालय केकरांग बंद पाया गया. इसी तरह स्वास्थ्य उप केंद्र नारीनावाडीह, तिसिया बाजार टांड उप केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा, स्वास्थ्य उप केंद्र भौंरो में कर्मी अनुपस्थित पाये गये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोरी, ओयना एवं पेशरार बंद पाया गया. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र गुडी फुदकी टोली में सेविका अनुपस्थित पायी गयी. आंगनबाड़ी केंद्र नगड़ा में बच्चों की उपस्थिति शून्य थी. सेविका भी अनुपस्थित थी. डीसी विनोद कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है. साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्परता के साथ अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण एवं कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola