बाबा दुखन शाह का सालाना उर्स परचम कुसाई के साथ शुरू
Updated at : 09 Apr 2018 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा: हजरत बाबा दुखन शाह का चार दिवसीय सालाना उर्स को लेकर परचम कुसाई की गयी. प्रात: नौ बजे अंजुमन इस्लामिंया की अगुवाई में परचम कुसाई हुई. इसके साथ ही आज से 11 अप्रेल तक हजरत बाबा दुखन शाह 93वां सालाना उर्स लोहरदगा में धूमधाम से मनाया जायेगा. इस मौके पर शानदार कव्वाली मुकाबला होगा. […]
विज्ञापन
लोहरदगा: हजरत बाबा दुखन शाह का चार दिवसीय सालाना उर्स को लेकर परचम कुसाई की गयी. प्रात: नौ बजे अंजुमन इस्लामिंया की अगुवाई में परचम कुसाई हुई. इसके साथ ही आज से 11 अप्रेल तक हजरत बाबा दुखन शाह 93वां सालाना उर्स लोहरदगा में धूमधाम से मनाया जायेगा.
इस मौके पर शानदार कव्वाली मुकाबला होगा. दो दिनी कव्वाली मुकाबला के पहले व दूसरे दिन बतौर अतिथि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक सुखदेव भगत, जिले के उपायुक्त विनोद कुमार, एसपी राजकुमार लकडा सहीत आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक होंगे. मौके पर एसपी की अगुवाई में जिला पुलिस बल की ओर से बाबा के शान में सशस्त्र सलामी दी जायेगी. बाबा का मजार जामा मस्जिद परिसर में स्थित है. इस दिन बाबा के सम्मान में जिले सहीत बाहर से भी लोग काफी संख्या में सजदा करने पहुंचते हैं. बाबा के दरबार में लोग मन्नतें मांगने दूर-दराज इलाके से भी आते हैं.
आयोजन को लेकर मजार कमेटी के कन्वेनर असगर अंसारी ने बताया की उर्स मेला की तमाम तैयारी पूरी कर ली गयी है. जो आठ अप्रैल को परचम कुसाई के साथ शुरू हो गयी है. इस मौके पर सदर हाजी फहीम कुरैशी, सेक्रेटरी फिरोज राही, नाजीमे आला अब्दुल जब्बार अंसारी, इम्तियाज खान, रिजवान अंसारी, सैयद खालिद शाह, सउद आलम, इकबाल खलीफा, पूर्व सदर सज्जाद खान, नेहाल कुरैशी, लुकमान सहीत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




