न्याय प्रक्रिया की जानकारी लोगों को बनाती है मजबूत

शिविर से जन समुदाय को काफी लाभ होगा: डीसी कुरीतियों को दूर कर समरसता लायी जा सकती है: एसपी लोहरदगा : बेटहट गांव के गिरजा टोली मैदान में गुरुवार को विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर सह विकास मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुन […]
शिविर से जन समुदाय को काफी लाभ होगा: डीसी
कुरीतियों को दूर कर समरसता लायी जा सकती है: एसपी
लोहरदगा : बेटहट गांव के गिरजा टोली मैदान में गुरुवार को विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर सह विकास मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुन समाधान करना है.
मुख्य अतिथि प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चंद्रप्रकाश अस्थाना ने कहा कि न्यायालय सभी के लिए है. खासकर वैसे वर्ग, जो न्यायालय तक पहुंच नहीं पाते है, उनके लिए न्यायालय स्वयं चल कर आपके द्वार आयी है.
उन्होंने कहा कि विकास के दौड़ में कोई वर्ग पीछे न रहे, सबके विकास से ही राष्ट्र का विकास होगा. सर्वसुलभ न्याय जनता को मुहैया कराना न्यायालय व जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में से एक है. न्याय प्रक्रिया की जानकारी ही लोगों को मजबूत बना सकती है.
उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों को केंद्र व राज्य प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे उनका समुचित लाभ उठा सकें. परिसंपत्ति वितरण के साथ लाभुकों को उसके बारे में जानकारी दी जाये, ताकि वे इसके बारे में अन्य लोगों को भी अवगत करा सकें. शिक्षा के विकास के लिए उन्होंने परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर व तकनीकी ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया.
उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जा रहा है.
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में लोग नहीं उठा पाते है, ऐसे में इस प्रकार के शिविर से जन समुदाय को काफी लाभ होगा. उन्होंने लोहरदगा जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए यहां के लोगों के सराहनीय प्रयास व योगदान के लिए धन्यवाद दिया व शौचालय के समुचित प्रयोग के लिए प्रेरित किया.
पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजकुमार लकड़ा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सामाजिक समरसता लाया जा सकती है.
यहां के गरीब व भोले-भाले लोगों को बहला-फुसला व धन का लालच देकर घर से दूर ले जाते है और उसका शारीरिक, मानसिक शोषण करते है, इससे बचने की जरूरत है. पुलिस प्रशासन आपके साथ है. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव लक्ष्मीकांत ने स्वागत भाषण व विषय प्रवेश कराते हुए जनमानस के लिए न्यायालय की योजनाओं की विस्तृत रूप से रखीं.
धन्यवाद ज्ञापन एडीजे वन गोपाल पांडेय ने की. मौके पर सीजेएम राजकुमार मिश्रा, एसीजेएम, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, नजारत उपसमाहर्ता छंदा भट्टाचार्य, डीपीआरओ मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, सिविल सर्जन पैट्रिक टेटे, सीओ किस्को विशाल दीप खलखो, बीडीओ, स्टेनो बाल किशोर नाथ शाहदेव, संजीव कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




