महिलाओं के जिम्मे रही रांची-टोरी ट्रेन

लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन को महिलाओं के नाम समर्पित किया गया था. तीन आरएल 58653 ट्रेन को लोको पायलट दीपाली अमृत चला रही थी और सहायक लोको पायलट के रूप में रोजी सिन्हा मौजूद थी. गार्ड की ड्यूटी बेला टोप्पो ने निभायी. ट्रेन में टिकट परीक्षक के रूप में उर्सिला […]
लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन को महिलाओं के नाम समर्पित किया गया था. तीन आरएल 58653 ट्रेन को लोको पायलट दीपाली अमृत चला रही थी और सहायक लोको पायलट के रूप में रोजी सिन्हा मौजूद थी. गार्ड की ड्यूटी बेला टोप्पो ने निभायी. ट्रेन में टिकट परीक्षक के रूप में उर्सिला टोप्पो, मसिरा सुरीन, एडलिन केरकेट्टा, दीप्ति कच्छप, लोरेन्सिया केरकेट्टा, मीरा यादव मौजूद थी. रेल सुरक्षा बल में कविता कुमारी, लीडिया तिर्की, बेबी खलखो, प्रिया बाड़ा ट्रेन में सुरक्षा की कमान संभाले हुए थी. इस ट्रेन को महिला दिवस पर रेल प्रशासन ने यादगार तोहफा दिया. ट्रेन की पूरी कमान महिलाओं के हाथ में थी.
ट्रेन संचालन कर रही महिलाओं में उत्साह देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




