अभिनेता अमोल पालेकर का लोहरदगा में स्वागत

Updated at : 28 Feb 2018 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता अमोल पालेकर का लोहरदगा में स्वागत

लोहरदगा : वाॅलीवुड के प्रसिद्ध सिने कलाकार आमोल पालेकर अपनी नयी फिल्म लव स्ट्रीट के रांची में प्रमोशन के बाद लोहरदगा व नेतरहाट में फिल्म की सूटिंग की संभावना को तलाशते लोहरदगा पहुंचे़ इनके साथ बंगाल के फिल्मकार फैज आलम व उनकी धर्मपत्नी संध्या भोसले भी थीं. उनका सर्किट हाउस में स्वागत किया गया. आमोल […]

विज्ञापन

लोहरदगा : वाॅलीवुड के प्रसिद्ध सिने कलाकार आमोल पालेकर अपनी नयी फिल्म लव स्ट्रीट के रांची में प्रमोशन के बाद लोहरदगा व नेतरहाट में फिल्म की सूटिंग की संभावना को तलाशते लोहरदगा पहुंचे़ इनके साथ बंगाल के फिल्मकार फैज आलम व उनकी धर्मपत्नी संध्या भोसले भी थीं.

उनका सर्किट हाउस में स्वागत किया गया. आमोल पालेकर ने भक्सो नदी, खखपरता शिव मंदिर आदि क्षेत्र का भ्रमण किया. भ्रमण के बाद उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को प्रकृति ने बड़े ही मनोयोग से सजाया-संवारा है. इस क्षेत्र में फिल्म निर्माण की असीम संभावना है. सिने कलाकार का स्वागत जिला प्रशासन की ओर से बाल किशोर शाहदेव, अजय कुमार मधुर एवं संजीव रंजन ने किया.
इस अवसर पर लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य संजय बर्म्मन, दीपक सर्राफ, स्थानीय रंगमंच के कलाकार हरीओम प्रजापति, विनोद सोनी, धनेश लोहरा, दिलेश्वर लोहरा आदि ने संयुक्त रूप से प्रख्यात लेखक, कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की लिखित गोदान पुस्तक उन्हें भेंट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola