झारखंड : जहां कभी दिन में जाने से हिचकते थे लोग, गूंजती थी गोलियां, वहां हो रही हैं फिल्मों की शूटिंग
Updated at : 16 Feb 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

जहां कभी बंदूक की गोलियां गूंजती थी, आज पर्यटकों की पहली पसंद कुड़ू : प्रखंड के नामुदाग गांव का मोगलदाहा नदी के पास कभी बंदूकों की गोलियां गरजती थी. उग्रवादियो के भय से क्षेत्र वीरान रहता था. रात में इलाके में जाना तो दूर, दिन में भी ग्रामीण उग्रवादियों की अनुमति के बगैर जाने से […]
विज्ञापन
जहां कभी बंदूक की गोलियां गूंजती थी, आज पर्यटकों की पहली पसंद
कुड़ू : प्रखंड के नामुदाग गांव का मोगलदाहा नदी के पास कभी बंदूकों की गोलियां गरजती थी. उग्रवादियो के भय से क्षेत्र वीरान रहता था. रात में इलाके में जाना तो दूर, दिन में भी ग्रामीण उग्रवादियों की अनुमति के बगैर जाने से डरते थे. वर्तमान में प्रखंड के सलगी पंचायत के नामुदाग गांव के समीप लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन के मोगलदाहा नदी पर बनी राज्य की दूसरी सबसे ऊंची पुलिया पर्यटकों की पहली पसंद बन गयी है. राज्य के हर जिले से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं.
साथ ही विदेशी पर्यटक भी प्रकृति के मनोरम को निहार रहे है. पिछले दिनों विदेशी पर्यटक बेल्जियम से यहां पहुंचे थे. नागपुरी फिल्म से लेकर नागपुरी अलबम व हिन्दी फिल्म की शूटिंग भी यहां हो रही है. हिन्दी फिल्म मनु का सरेंडर की शूटिंग की गयी. फिल्म में बॉलीवुड के कई कलाकार यहां की प्रकृति की सुंदरता के कायल हो गये है.शुक्रवार को नागपुरी अलबम की शूटिंग की गयी.
रेलवे पुलिया के ऊपर व मोगलदाहा नदी के नीचे कई लघु फिल्म की शूटिंग हो चुकी है. मोगलदाहा नदी व रेलवे पुलिया को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर जिले के उपायुक्त समेत कई आलाधिकारी पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव पर्यटन मंत्रालय को भेज चुके हैं. कुड़ू बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि मोगलदाहा नदी व रेलवे पुलिया का संपूर्ण विकास व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




