राज्य में कानून व्यवस्था चौपट
Updated at : 16 Feb 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शन. समाहरणालय के समक्ष जिला कांग्रेस ने दिया धरना, कहा घटना की जांच सीबीआइ से कराने व राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की लोहरदगा : कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर यादव के हत्यारों का अविलंब गिरफ्तार करने, घटना की जांच सीबीआइ से कराने व राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर […]
विज्ञापन
प्रदर्शन. समाहरणालय के समक्ष जिला कांग्रेस ने दिया धरना, कहा
घटना की जांच सीबीआइ से कराने व राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
लोहरदगा : कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर यादव के हत्यारों का अविलंब गिरफ्तार करने, घटना की जांच सीबीआइ से कराने व राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर समाहरणालय के पास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हत्या कर दी गयी है.
इससे पूर्व तीन माह पहले भी शंकर यादव को अपराधियों ने गोली मारी थी. इसके बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया. प्रशासन अगर ध्यान देता, तो घटना नहीं घटती. घटना से कांग्रेसजन समेत राज्य की जनता आक्रोशित है. राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए. कार्यवाहक जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि राज्य में अपराधी घटना काफी बढ़ गयी है.
जिलाध्यक्ष की हत्या कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है. सरकार रिजल्ट नहीं देती है, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने शंकर यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखें. सभा समाप्ति के पूर्व जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिनोद कुमार से मुलाकात कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. मौके पर कांग्रेस महासचिव नेसार अहमद, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, खलील अंसारी, विजय चौहान, शाहिद अहमद वेलू, सुबोध राय, सदरुल अंसारी, रवींद्र सिंह, रउफ अंसारी, संदीप गुप्ता, विरमत भगत, सुमित सिन्हा, राजू कुरैशी, हाजी सिकंदर अंसारी, संजीव साहू, सोनू कुरैशी, बेंजामिन लकड़ा, रामगति गुप्ता, शहादत हुसैन, रेहान अख्तर, वीरेंद्र महादेव, रफीक अंसारी, चंदर उरांव, शमीम अंसारी, गणेश लोहरा, जाकिर अंसारी, कबीर अंसारी, देवनाथ उरांव, रूप नाथ महली, एजाज अंसारी, हरीश महतो, मो तनवीर, मुमताज अंसारी, अबुल कलाम, जैनुल अंसारी, विनोद उरांव, रिजवी हुसैन, सनाउल्लात अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




