सोच समझ कर मतदान का प्रयोग करना चाहिए : डीसी

Updated at : 26 Jan 2018 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
सोच समझ कर मतदान का प्रयोग करना चाहिए : डीसी

लोहरदगा. समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त विनोद कुमार ने किया. मौके पर उपायुक्त ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना की. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर के अलावा पुलिस कप्तान राजकुमार लकड़ा की अगुवाई में पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किये गये. उर्सुलाईन कांवेंट […]

विज्ञापन
लोहरदगा. समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त विनोद कुमार ने किया. मौके पर उपायुक्त ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना की. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर के अलावा पुलिस कप्तान राजकुमार लकड़ा की अगुवाई में पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किये गये.
उर्सुलाईन कांवेंट स्कूल में छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली. इस मौके पर उपायुक्त ने नये मतदाता को वोटर पहचान पत्र दिया. मौके पर उपायुक्त ने कहा की लोकतंत्र में मतदान व्यक्ति का मौलिक अधिकार है. मतदान सोच समझ कर करना चाहिए. उपायुक्त ने कहा की देश में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. उनके कंधे पर विकासशील सरकार गठन करने का बड़ी जिम्मेवारी है. मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना, एसी रंजीत कुमार सिन्हा, डीपीओ महेश भगत, एसडीओ राज महेश्वरम सहीत जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola