ट्रेन से कटने से सुरक्षा गार्ड की मौत

Updated at : 09 Jan 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटने से सुरक्षा गार्ड की मौत

कैरो-लोहरदगा़ : कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ रेलवे स्टेशन पर आरएल-2 पर सवार होकर नगजुआ स्टेशन पहुंचे बड़ागांई कांजो निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर शाह पिता स्व रामवृक्ष साह की मौत ट्रेन से कटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार नंदकिशोर शाह लोहरदगा में हिंडाल्को कंपनी में एसआइएस सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे. मृतक […]

विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा़ : कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ रेलवे स्टेशन पर आरएल-2 पर सवार होकर नगजुआ स्टेशन पहुंचे बड़ागांई कांजो निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर शाह पिता स्व रामवृक्ष साह की मौत ट्रेन से कटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार नंदकिशोर शाह लोहरदगा में हिंडाल्को कंपनी में एसआइएस सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे. मृतक के पुत्र अनिल कुमार शाह ने बताया कि रात्रिडयूटी करने के बाद वे लोहरदगा -रांची यात्री ट्रेन पर बैठ कर नगजुआ स्टेशन आ रहे थे.
स्टेशन पर जैसे ही गाड़ी पहुंची पूरी तरह स्टेशन पर ट्रेन रूकी भी नहीं थी और वे उतरने लगे. इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गये इससे ट्रेन के पहिये की चपेट में आ गये और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही कैरो थाना पुलिस नगजुआ रेलवे स्टेशन पहुंची. शव को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola