बीएलओ को रजिस्टर्ड एप की जानकारी दी गयी

Updated at : 06 Jan 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ को रजिस्टर्ड एप की जानकारी दी गयी

कैरो-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय में पंचायती राज्य पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. मौके पर सुनील चंद्र कुंवर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब बीएलओ को पेपरलेश कार्य किया जाना है. बीएलओ रजिस्टर्ड एप के माध्यम से निर्वाचक नामावली का सत्यापन करेंगे, जिसके लिये सभी बीएलओ के पास […]

विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय में पंचायती राज्य पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. मौके पर सुनील चंद्र कुंवर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब बीएलओ को पेपरलेश कार्य किया जाना है.
बीएलओ रजिस्टर्ड एप के माध्यम से निर्वाचक नामावली का सत्यापन करेंगे, जिसके लिये सभी बीएलओ के पास एंड्राएड मोबाइल होना अनिवार्य है. फार्म 6, 7 व 8 को भरने का कार्य भी अब रजिस्ट्रर एप के माध्यम से किया जाना है. बीएलओ को प्रशिक्षित करने के लिए आठ जनवरी को प्रखंड मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया हैं.
मौके पर एलइओ नूतन कुमारी, जेइ अजय कश्यप, बीएलओ युनुश अंसारी, हिफजुल रहमान, मंसूर आलम, रियाजुद्दीन मिरदाहा, दुर्गा भगत, नंदा उरांव, सुनीता देवी, समीद अंसारी, सुचित्रा उरांव, मो जाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola