पार्टी जनहित मुद्दों पर आंदोलन करती रहेगी

कुड़ू (लोहरदगा): कांग्रेस पार्टी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रखंड परिसर में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष हाजी सदरूल अंसारी की अध्यक्षता में दिया गया. धरना-प्रदर्शन के बाद मांगपत्र महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी कुड़ू को सौंपा गया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान, लाल धनंजय नाथ शाहदेव , लाल पप्पू समेत अन्य मौजूद […]
11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है जिससे लोगो को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा आंदोलन की है और आगे भी आंदोलन के लिए तैयार है. धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम बारह सूत्री मांग पत्र अंचलाधिकारी को सौंपा गया. मौके पर एतवा पहान, जोरावर खान, मो सनाउल्लाह, सोमार उरांव, मुस्लिम अंसारी, योगेंद्र उरांव, मतलूब अंसारी, मंसूर आलम, तिला उरांव, किशन उरांव, सुशील उरांव, राधे साहू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




