शहरी क्षेत्र के लोग बिजली की आंख मिचौनी से परेशान

लोहरदगा : बिजली की आंख-मिचौनी से शहरी क्षेत्र के लोग शुक्रवार को परेशान रहें. विभाग द्वारा बामुश्किल चार-पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की गयी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अनियमित बिजली आपूर्ति से शहरी क्षेत्र में संचालित लघु उद्योग प्रभावित हुआ. बिजली से संचालित अन्य कार्य भी बाधित रहे़ बिजली नहीं रहने […]
लोहरदगा : बिजली की आंख-मिचौनी से शहरी क्षेत्र के लोग शुक्रवार को परेशान रहें. विभाग द्वारा बामुश्किल चार-पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की गयी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अनियमित बिजली आपूर्ति से शहरी क्षेत्र में संचालित लघु उद्योग प्रभावित हुआ. बिजली से संचालित अन्य कार्य भी बाधित रहे़
बिजली नहीं रहने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में लोगों को अपने कार्य का निष्पादन करने में परेशानी हुई. महिलाओं तथा विद्यार्थियों ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से काफी परेशानी हो रही है. बिजली की स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती ही जा रही है. इस दिशा में ना तो अधिकारी और ना ही जनप्रतिनिधि ही कोई ध्यान दे रहे है़
नतीजा बिजली की स्थिति दिन ब दिन बद से बदतर होते जा रही है. शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की स्थिति खराब है. ग्रामीण इलाकों के लोग तो बहुत ज्यादा परेशान हैं. बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




